नागपुर विश्वविद्यालय में ‘एकात्म मानव दर्शन और भारतीय समाज’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
Ekatma Manav Darshan national seminar Nagpur: नागपुर, 12 मार्च। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के उपलक्ष्य में नागपुर में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। “एकात्म मानव दर्शन और भारतीय समाज” विषय पर यह दो दिवसीय संगोष्ठी 13 और 14 मार्च को राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के भाषा भवन सभागार में आयोजित होगी।
इस संगोष्ठी का आयोजन महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी तथा नागपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग और दर्शन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।
उद्घाटन सत्र 13 मार्च को प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। सत्र की अध्यक्षता नागपुर विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. मनाली क्षीरसागर करेंगी। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला के अध्येता प्रो. बृजेन्द्र पाण्डेय बीज वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज पाण्डेय ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों से इस संगोष्ठी में सहभागिता की अपील की है।
संगोष्ठी का दूसरा दिन 14 मार्च को भी उसी स्थान पर आयोजित होगा।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र