जरूर पढ़ें

Nagpur News: मुख्यमंत्री फडणवीस के पोस्टर पर काली स्याही फेंकी भाजयुमो ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Devendra Fadnavis poster defaced Nagpur: नागपुर में CM फडणवीस के पोस्टर पर काली स्याही फेंकने के विरोध में भाजयुमो ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
Devendra Fadnavis poster defaced Nagpur: नागपुर में CM फडणवीस के पोस्टर पर काली स्याही फेंकने के विरोध में भाजयुमो ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। (File Photo)

Devendra Fadnavis poster defaced Nagpur: नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर पर अज्ञात लोगों द्वारा काली स्याही फेंकने की घटना सामने आई है। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नाराजगी जताते हुए पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Updated:

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर से छेड़छाड़ पर कार्रवाई की मांग

Devendra Fadnavis poster defaced Nagpur: नागपुर। कोराडी रोड स्थित मॉडर्न स्कूल चौक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने काली स्याही फेंककर उसे विद्रूप कर दिया। इस घटना के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), नागपुर महानगर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस आयुक्त रविंदर सिंगल को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा शहराध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के निर्देश पर भाजयुमो अध्यक्ष सचिन करारे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

उल्लेखनीय है कि कोराडी रोड क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज तथा मुख्यमंत्री फडणवीस के पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें से केवल मुख्यमंत्री के पोस्टर को निशाना बनाया गया। भाजयुमो का आरोप है कि यह घटना शहर में जानबूझकर अशांति और वैमनस्य फैलाने की साजिश का हिस्सा है।

नागपुर में पोस्टर पर काली स्याही फेंकने की घटना के बाद युवा मोर्चा ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भाजयुमो अध्यक्ष सचिन करारे ने कहा, “देवेंद्र फडणवीस नागपुर के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने शहर को विकास की नई पहचान दी है। उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का यह प्रयास नागपुरवासियों का सीधा अपमान है।”

करारे ने यह भी चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करता, तो भाजयुमो पूरे शहर में उग्र आंदोलन शुरू करेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सचिन करारे, रितेश पांडेय, ऋषभ अरखेल, अथर्व त्रिवेदी, जय साजवानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।