Rashtra Bharat Logo

नागपुर: धूं-धूंकर जली सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा, मची अफरा-तफरी

नागपुर: धूं-धूंकर जली सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा, मची अफरा-तफरी
नागपुर: सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा में अचानक लगी आग

नागपुर के सकरदरा थाना क्षेत्र में एक एक्टिवा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

Fire in Activa Scooty: महाराष्ट्र के नागपुर शहर के सकरदरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक एक्टिवा गाड़ी में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सकरदरा थाना और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सड़क किनारे गाड़ी में अचानक आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का महौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर पुलिस की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।