Rashtra Bharat Logo

नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया स्वतंत्रता सेनानी प्रसादराव साल्वे की प्रतिमा का अनावरण, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य समारोह

नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया स्वतंत्रता सेनानी प्रसादराव साल्वे की प्रतिमा का अनावरण, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य समारोह
Nitin Gadkari statue unveiling Nagpur International Women's Day: नागपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों स्वतंत्रता सेनानी प्रसादराव केशवराव साल्वे की प्रतिमा का अनावरण किया गया। (Photo by Reporter जस्सी)

Nitin Gadkari statue unveiling Nagpur International Women's Day: नागपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पी. के. साल्वे अकादमी ऑफ म्यूज़िक एंड फाइन आर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी प्रसादराव केशवराव साल्वे की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सांस्कृतिक प्रस्तुति

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नागपुर में महिला दिवस पर प्रसादराव साल्वे की प्रतिमा का अनावरण, नितिन गडकरी रहे उपस्थित

Nitin Gadkari statue unveiling Nagpur International Women’s Day: नागपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च 2026 के अवसर पर नागपुर के पिपला डाकबंगला, सावनेर रोड स्थित पी. के. साल्वे अकादमी ऑफ म्यूज़िक एंड फाइन आर्ट में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय प्रसादराव केशवराव साल्वे (नानाजी) की प्रतिमा का औपचारिक अनावरण किया।

अनावरण समारोह के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा, “यदि जीवन में आध्यात्म और जीवन का समन्वय बना रहे तो मनुष्य का जीवन सुखी और संतुष्ट बन सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सहजयोग सीखने की गहरी इच्छा है।

समारोह में पूर्व मंत्री सुनील केदार, अतिरिक्त कलेक्टर प्रवीण महिरे, सहजयोग ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन श्री भल्ला, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिनेश राय, वरिष्ठ सहजयोगी राजेश शाह और श्री सत्यनाथन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। महाराष्ट्र राज्य के सहजयोग समन्वयक एडवोकेट महेश धांडेकर, महाराष्ट्र समिति के सदस्य तथा राज्य के 14 जिलों के जिला समन्वयक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पी. के. साल्वे अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग हुए शामिल

महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जोन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन नागपुर जिला सहजयोग प्रमुख डॉ. कविता कान्होलकर ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन सहजयोग ट्रस्टी श्री सुरेंद्र चौरसिया ने किया।

नागपुर जिला सहजयोग सामूहिकता के सदस्यों ने इस कार्यक्रम के आयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।