संस्थान का नाम किया रोशन
GH Raisoni College Nagpur Wins Competition: महाराष्ट्र के जीएच रायसोनी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, नागपुर के छात्रों ने राज्य स्तरीय तकनीकी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता जेपीएसएम यूनिवर्सिटी, पुणे में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य भर के विभिन्न इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
निर्णायकों को किया प्रभावित
GH Raisoni College Nagpur Wins Competition: डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (तृतीय वर्ष) के छात्र ईशान तंबोली, ओम भालेराव, ओम गंजारे, सोहम दोहमे और भावेश मुलएवार ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट ‘आईओटी आधारित ऑटोमेटिक कॉम्पैक्ट कम्पोस्टिंग मशीन एवं अलर्ट सिस्टम’ के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रथम स्थान हासिल किया।

जैविक कचरे का स्मार्ट और स्वचालित समाधान
GH Raisoni College Nagpur Wins Competition: इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य जैविक कचरे के प्रभावी प्रबंधन के लिए एक स्मार्ट और स्वचालित समाधान प्रस्तुत करना है। मशीन आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) तकनीक पर आधारित है, जो कम्पोस्टिंग प्रक्रिया को स्वतः नियंत्रित करती है तथा नमी, तापमान और अन्य आवश्यक मानकों की निगरानी कर रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम के माध्यम से उपयोगकर्ता को सूचित करती है। यह प्रणाली पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
रुपये 50,000/- का नकद पुरस्कार जीता
GH Raisoni College Nagpur Wins Competition: प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता टीम को रुपये 50,000/- का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे संस्थान में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस उल्लेखनीय सफलता के लिए संस्थान ने डॉ. विवेक कपूर (कैंपस डायरेक्टर), डॉ. अचल शहारे (डायरेक्टर), डॉ. जी.एन. अखाडे (डीन, पॉलीटेक्निक) तथा ए.एन. शर्मा (हेड, ईजे – डिप्लोमा) के मार्गदर्शन और प्रेरणा के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके सतत मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विभाग एवं संपूर्ण संस्थान का मान बढ़ाया
GH Raisoni College Nagpur Wins Competition: फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि ने विभाग एवं संपूर्ण संस्थान का मान बढ़ाया है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नवाचार की क्षमता और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रमाण है। संस्थान प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और संस्थान का नाम गौरवान्वित करेंगे।