Rashtra Bharat Logo
Banner

आईआईआईटी नागपुर में छात्र सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उठी बड़ी मांग

आईआईआईटी नागपुर में छात्र सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उठी बड़ी मांग
IIIT Nagpur student suicide BJP Yuva Morcha safety demand: आईआईआईटी नागपुर में छात्र सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उठी बड़ी मांग (Photo: RB / Jassi)

IIIT Nagpur student suicide BJP Yuva Morcha safety demand: आईआईआईटी नागपुर में एक छात्र की आत्महत्या के बाद छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। भाजयुमो छात्र इकाई ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच, चौबीस घंटे चिकित्सा सुविधा, काउंसलर नियुक्ति, बेहतर छात्रावास और मजबूत एंटी रैगिंग व्यवस्था की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

छात्र सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

IIIT Nagpur student suicide BJP Yuva Morcha safety demand: नागपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आईआईआईटी (IIIT) नागपुर में एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की छात्र इकाई ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा है। इस घटना के बाद संस्थान में छात्रों के बीच भय और मानसिक तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह ज्ञापन भाजपा नागपुर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी और भाजयुमो नागपुर शहर अध्यक्ष सचिन करारे के मार्गदर्शन में छात्र आघाड़ी संयोजक शंतनु झाड़े के नेतृत्व में सौंपा गया।

प्रमुख मांगें:

भाजयुमो ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच क्राइम ब्रांच से कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। यदि किसी प्रशासनिक अधिकारी पर तथ्य छिपाने या जांच में लापरवाही का आरोप सिद्ध होता है, तो उनके खिलाफ भी उच्चस्तरीय जांच की जाए।

निष्पक्ष जांच और बेहतर सुविधाओं की उठी मांग

इसके अलावा संगठन ने निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

  • स्वतंत्र जांच समिति का गठन
  • छात्रों के लिए 24×7 चिकित्सा सुविधा
  • मनोचिकित्सक एवं काउंसलर की नियुक्ति
  • पर्याप्त छात्रावास सुविधाएं
  • एंटी-रैगिंग समिति को अधिक प्रभावी बनाना
  • पाठ्यक्रम में “तनाव प्रबंधन” और “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता” को शामिल करना

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजयुमो नागपुर शहर महामंत्री रितेश पांडे, आशू गुमगांवकर, यश गौर, लिखित गणवीर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन ने सरकार से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और सकारात्मक कदम उठाए जाएं। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।