Rashtra Bharat Logo

नागपुर के कामठी में स्विमिंग पूल में छलांग लगाते समय रेलवे पुलिसकर्मी की मौत

नागपुर के कामठी में स्विमिंग पूल में छलांग लगाते समय रेलवे पुलिसकर्मी की मौत
Kamptee Railway Police Swimming Pool Death: नागपुर के कामठी में स्विमिंग पूल में छलांग लगाते समय रेलवे पुलिसकर्मी की मौत (Photo: RB / Jassi)

कामठी में रेलवे पुलिसकर्मी की स्विमिंग पूल में मौत: कामठी के सोनेगांव शिवार स्थित बाल गिरी फार्म में गेट-टुगेदर के दौरान रेलवे पुलिसकर्मी सचिन घनश्याम आवारी की स्विमिंग पूल में हादसे से मौत हो गई। 2013 बैच के नौ दोस्त गणेशोत्सव के बाद एकत्र हुए थे। रात करीब 1.30 से 1.45 बजे छलांग लगाते समय सचिन के सिर में गंभीर चोट लगी। कुही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नागपुर जिले के कामठी में गेट-टुगेदर के दौरान हादसा

कामठी में रेलवे पुलिसकर्मी की स्विमिंग पूल में मौत: कामठी: कुही तहसील के मौजा सोनेगांव शिवार स्थित बाल गिरी फार्म में 30 सितंबर की मध्यरात्रि गेट-टुगेदर के दौरान स्विमिंग पूल में छलांग लगाते समय सिर में गंभीर चोट लगने से रेलवे पुलिस दल के सचिन घनश्याम आवारी (38) की मौत हो गई। वे गायत्री नगर, सचिन लेआउट, झिंगाबाई टाकली, मानकापुर, नागपुर के निवासी थे।

गणेशोत्सव के बाद गेट-टुगेदर के लिए एकत्र हुए वर्ष 2013 के जीआरपी बैच के नौ दोस्तों पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बैच के नौ साथी हर वर्ष करते थे गेट-टुगेदर

वर्ष 2013 में जीआरपी यानी रेलवे पुलिस दल में एक साथ भर्ती हुए नौ बैचमेट हर वर्ष गेट-टुगेदर करते थे। ये हैं: राहुल हरिचंद्र राजगिरे, विपीन पिलेवान, नितुल सावजी, शिवशंकर बिसेन, निलेश निकोडे, यशवंत गायकवाड़, देवेंद्र राकेश, प्रतीक ईटनकर और सचिन घनश्याम आवारी। इस वर्ष गणेशोत्सव के चलते विसर्जन के बाद गेट-टुगेदर करने का निर्णय लिया गया था।

रात 9 बजे नागपुर से निकले, 10.15 बजे फार्म पहुंचे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी नौ दोस्त तीन चारपहिया वाहनों से रात करीब 9 बजे नागपुर से रवाना हुए। रात लगभग 10.15 बजे वे सोनेगांव शिवार स्थित बाल गिरी फार्म पहुंचे। यहां सभी ने मिलकर भोजन तैयार किया। भोजन के बाद सभी दोस्त स्विमिंग पूल में तैरने और साथ समय बिताने लगे।

छलांग लगाते ही सिर में लगी जोरदार चोट

इसी दौरान रात करीब 1.30 से 1.45 बजे के बीच सचिन आवारी ने स्विमिंग पूल में छलांग लगाई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस दौरान उनके सिर में जोरदार चोट लगी। गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई।

कुही थाने में मर्ग दर्ज

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कुही पुलिस थाने में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस हवलदार प्रशांत खडतकर ने मामले की नोंद की है, जबकि पुलिस हवलदार हरिदास चाचेरकर आगे की जांच कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।