Maharashtra Agriculture Online Application: महाराष्ट्र में कृषि पुरस्कारों के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन, किसानों को मिलेगी सुविधा

Maharashtra Agriculture Awards Online Application: महाराष्ट्र कृषि विभाग ने वर्ष 2027 से कृषि पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली शुरू की है। यह डिजिटल व्यवस्था किसानों का समय और पैसा बचाएगी तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाएगी। अब किसान घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।
विषयसूची
महाराष्ट्र में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है
Maharashtra Agriculture Awards Online Application: नागपुर, 27 फरवरी : कृषि उत्पादन और कृषि उद्योग के क्षेत्र में Maharashtra देश में अग्रणी राज्य है। राज्य में प्रतिवर्ष खेती एवं पूरक क्षेत्रों में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों, महिलाओं, व्यक्तियों तथा संस्थाओं को राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा सम्मानित किया जाता है। इन पुरस्कारों में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषिरत्न, वसंतराव नाईक कृषिभूषण, जिजामाता कृषिभूषण, वसंतराव नाईक शेतीमित्र, वसंतराव नाईक शेतीनिष्ठ शेतकरी, उद्यानपंडित पुरस्कार, कृषिभूषण (जैविक खेती), युवा किसान पुरस्कार तथा कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए पद्मश्री डॉ. विठ्ठलराव विखे पाटील कृषि सेवारत्न पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार राज्यपाल के हाथों प्रदान किए जाते हैं।
कृषि पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
पहले इन पुरस्कारों के प्रस्ताव चार प्रतियों में ऑफलाइन स्वीकार किए जाते थे, जिससे किसानों को खर्च और समय दोनों अधिक लगते थे। इस प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कृषि विभाग ने एक स्वतंत्र ऑनलाइन कंप्यूटर प्रणाली विकसित की है। यह प्रणाली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर “कृषि पुरस्कार” टैब में उपलब्ध है। वर्ष 2027 से सभी इच्छुक किसान, व्यक्ति, संस्था या समूह ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस डिजिटल प्रणाली से आवेदन, जांच, मूल्यांकन और रिपोर्ट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, मानवीय हस्तक्षेप कम होगा तथा किसानों का समय और खर्च बचेगा। अब किसान घर बैठे आवेदन कर सकेंगे और अपने आवेदन की स्थिति भी आसानी से देख सकेंगे।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

