Nagpur News: मोहन भागवत के काफिले के पास चाकूबाजी की खबर गलत, पुलिस ने जारी किया स्पष्टीकरण

Mohan Bhagwat Convoy Stabbing News Police Clarification: मोहन भागवत के काफिले के पास चाकूबाजी होने की प्रसारित खबर को पुलिस ने गलत बताया है। पुलिस के अनुसार घटना का उनके काफिले या आवाजाही से कोई संबंध नहीं था। घटना ऐचिट मंदिर गली के पास हुई और शुरुआती तौर पर इसे पारिवारिक विवाद का परिणाम बताया गया। पुलिस ने मीडिया से गलत जानकारी सुधारने या हटाने की अपील की है।
विषयसूची
मोहन भागवत के काफिले से चाकूबाजी की घटना का कोई संबंध नहीं
Mohan Bhagwat Convoy Stabbing News Police Clarification: नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के काफिले के पास चाकूबाजी की घटना को लेकर चल रही खबरें भ्रामक हैं। पुलिस की ओर से इस संबंध में सभी मीडियाकर्मियों के लिए एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मोहन भागवत के काफिले के पास या बीच चाकूबाजी की जो खबर प्रसारित की जा रही है, वह सही नहीं है। यह घटना उनके काफिले या आवाजाही से संबंधित नहीं थी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना ऐचिट मंदिर गली के पास हुई। प्रथम दृष्टया यह एक पारिवारिक विवाद का परिणाम प्रतीत होती है।
पुलिस ने सभी मीडियाकर्मियों से अनुरोध किया है कि किसी भी खबर को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की उचित पुष्टि की जाए। पुलिस ने विशेष रूप से कहा है कि इस घटना को मोहन भागवत के काफिले या उनकी आवाजाही से जोड़कर प्रस्तुत करने से बचा जाए।
पुलिस ने मीडिया से गलत जानकारी सुधारने और तथ्य जांचने की अपील की
पुलिस की ओर से जारी संदेश में कहा गया है, “सभी मीडिया कर्मियों से अनुरोध है कि खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की उचित पुष्टि करें और इस घटना को श्री मोहन भागवत जी के काफिले या उनकी आवाजाही से जोड़कर प्रस्तुत करने से बचें।”
पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि इस संबंध में पहले कोई भ्रामक या गलत जानकारी प्रसारित की जा चुकी है, तो उसे तत्काल सुधारा या हटाया जाए।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। पारिवारिक विवाद के एंगल से मामले की आगे पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

