नेपाल में फंसे नागपुर के 106 यात्रियों की सुरक्षित वापसी का रास्ता साफ, दानापुर के लिए हुए रवाना

Nagpur 106 Travellers Nepal Safe Return: नेपाल में फंसे नागपुर के 106 यात्रियों की सुरक्षित वापसी की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल के बाद नेपाल के सांसद संदीप राणा ने चार मिनी बसों की व्यवस्था की। यात्री काठमांडू से जनकपुर होते हुए बिहार सीमा पहुंचेंगे। वहां से विशेष बसों से दानापुर और फिर रेल के जरिए आगे यात्रा करेंगे।
विषयसूची
नेपाल में फंसे 106 यात्रियों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था
Nagpur 106 Travellers Nepal Safe Return: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल के बाद नेपाल में फंसे नागपुर के 106 यात्रियों की सुरक्षित वापसी का रास्ता साफ हो गया है। सभी यात्री काठमांडू से बिहार के दानापुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
नेपाल में आई बाढ़ के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक और नागरिक अलग-अलग स्थानों पर फंस गए थे, जिनमें नागपुर के ये 106 यात्री भी शामिल थे। प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयासों के बीच मुख्यमंत्री फडणवीस ने फोन पर नेपाल के सांसद संदीप राणा से संपर्क किया। इसके बाद राणा ने काठमांडू से जनकपुर तक चार मिनी बसों की व्यवस्था कराई, जिनसे सभी यात्रियों को सुरक्षित आगे भेजा जा रहा है।


जनकपुर से दानापुर होते हुए नागपुर पहुंचेंगे यात्री
जानकारी के अनुसार, यात्री जनकपुर होते हुए बिहार सीमा तक पहुंचेंगे और उनके कल सुबह जनकपुर-बिहार बॉर्डर पर पहुंचने की संभावना है। सीमा से दानापुर तक के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया गया है, जबकि दानापुर से आगे की यात्रा रेल मार्ग से सुनिश्चित की गई है। इसके लिए रेलवे से भी समन्वय किया गया है।
सीएम फडणवीस की पहल और सांसद संदीप राणा के सहयोग से यात्रियों का सफर अब सुरक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है। परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।
आने वाले घंटों में इन यात्रियों के जनकपुर-बिहार सीमा पार करने के बाद रेल मार्ग से नागपुर पहुंचने की प्रक्रिया शुरू होगी।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

