नागपुर। वर्धा रोड स्थित पुलिया के ऊपर एक चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यशोधरा नगर निवासी अहमद खान अस्पताल में चेकअप कराने के बाद खापरी की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार के बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया।

चारों दरवाजे लॉक, कांच तोड़कर निकले
Nagpur Car Fire News, Wardha Road: कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार में आग भड़क उठी। आग लगते ही कार के चारों दरवाजे अपने आप लॉक हो गए, जिससे अहमद खान अंदर फंस गए। भारी मशक्कत के बाद उन्होंने कार का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में सफलता पाई। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
Nagpur Car Fire News, Wardha Road: फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक स्विफ्ट कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। अहमद खान सुरक्षित बच गए।
यह घटना वाहनों में अचानक आग लगने की बढ़ती घटनाओं की ओर ध्यान दिलाती है और विशेषज्ञ नियमित वाहन जांच की सलाह देते हैं।
रिपोर्ट: Jassi, नागपुर