Nagpur News: मोतीबिंदु मुक्त विदर्भ अभियान को नई ताकत, 25 हजार मरीजों के होंगे मुफ्त ऑपरेशन

Nagpur cataract free Vidarbha campaign IGGMC WCL agreement: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल ‘मोतीबिंदु मुक्त विदर्भ’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आईजीजीएमसी नागपुर और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बीच ₹5 करोड़ का समझौता हुआ है। इसके तहत मार्च 2027 तक विदर्भ के 11 जिलों में 25 हजार मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाएंगे। इस योजना से हजारों जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त और बेहतर नेत्र उपचार मिलेगा।
विषयसूची
पूरे विदर्भ में चलेगा मुफ्त मोतियाबिंद उपचार अभियान
Nagpur cataract free Vidarbha campaign IGGMC WCL agreement: नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की महत्वाकांक्षी ‘मोतीबिंदु मुक्त विदर्भ’ परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीजीएमसी), नागपुर और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के बीच ₹5 करोड़ का समझौता (एमओयू) हुआ है।
इस निधि से ‘नमो नेत्र संजीवनी’ कार्यक्रम पूरे विदर्भ में लागू किया जाएगा। मार्च 2027 तक विदर्भ के 11 जिलों में 25 हजार मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाएंगे। ये सभी शल्यक्रियाएं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में आधुनिक तकनीक व अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ की जाएंगी। इसका सीधा लाभ ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के हजारों मरीजों को मिलेगा, जिन्हें निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार उपलब्ध होगा।
मार्च 2027 तक 25 हजार मरीजों के ऑपरेशन का लक्ष्य
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन और विशेष प्रयासों से ही आईजीजीएमसी, नागपुर को यह ₹5 करोड़ की वित्तीय सहायता मिली है। इससे विदर्भ भर में बड़े पैमाने पर मोतियाबिंद शल्यक्रियाएं संचालित होंगी, जिससे ‘मोतीबिंदु मुक्त विदर्भ’ का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद बढ़ी है।
इस पहल से मोतियाबिंद के कारण होने वाली दृष्टिहीनता में कमी आएगी। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद नागरिकों को भी उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सुगमता से मिल सकेगी। राज्य सरकार, चिकित्सा संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों के समन्वय से शुरू हुए इस अभियान का विभिन्न स्तरों पर स्वागत हो रहा है।
कार्यक्रम के क्रियान्वयन की निगरानी आईजीजीएमसी प्रशासन द्वारा की जाएगी और चरणबद्ध तरीके से विदर्भ के सभी 11 जिलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

