Nagpur Crime Branch house theft arrest: नागपूर क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने दो घरचोरी मामलों का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार – 7 लाख का माल जप्त

Nagpur Crime Branch house theft arrest: नागपुर में क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने दो घर चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के गहने, मोबाइल और दुपहिया वाहन सहित करीब सात लाख रुपये का सामान बरामद किया है। एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
विषयसूची
पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
Nagpur Crime Branch house theft arrest: नागपूर। नागपूर शहर क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने दो घरचोरी के मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने-चांदी के गहने, मोबाइल फोन और एक दुपहिया वाहन बरामद किया गया है। जप्त किए गए मुद्देमाल की कुल अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।
सात लाख रुपये का माल बरामद, एक आरोपी अब भी फरार
क्राइम ब्रांच यूनिट 4 के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक नंदा मनगटे के नेतृत्व में यह संपूर्ण कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम सक्रिय है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

