Rashtra Bharat Logo

Nagpur Crime News: नवीन कामठी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात

Nagpur Crime News: नवीन कामठी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात
Nagpur Crime News: नागपुर की नवीन कामठी पुलिस ने महज 12 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी रोहित गेडाम को गिरफ्तार किया। 4.69 लाख रुपये का सामान बरामद।

Nagpur Crime News: नागपुर की नवीन कामठी पुलिस ने महज 12 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी रोहित गेडाम को गिरफ्तार किया। 4.69 लाख रुपये का सामान बरामद।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

सीसीटीवी और गुप्त सूचना से खुली पोल, चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Crime News:नवीन कामठी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की एक वारदात का महज 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में जय भीम चौक, कामठी निवासी आरोपी रोहित नरेश गेडाम (43) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सोने के गहने, नकद राशि और मोबाइल समेत कुल ₹4,69,000 का माल बरामद कर लिया गया है।

घर बंद पाकर की थी हाथ साफ करने की कोशिश

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सुरेंद्र परमानंद लोणारे (56) के बंद मकान में 7 अगस्त को चोरी हुई थी। चोर घर से सोने का गोप, झुमके, नथ, अंगूठी और नकदी चुरा ले गया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही रोहित गेडाम को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद कोर्ट ने उसे एमसीआर के लिए भेजा दिया।। यह कार्रवाई थाना प्रभारी महेश आंधळे के मार्गदर्शन में पूरी की गई।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।