Rashtra Bharat Logo

नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश

नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश
Nagpur Daughter-in-Law Murder Over Black Magic Suspicion: नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश (Photo: RB / Jassi)

नागपुर में जादू-टोने के शक में बहू की हत्या: नागपुर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय लक्ष्मीपुर पाली की कथित हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, उनके बुजुर्ग ससुर को जादू-टोने का शक था। विवाद के दौरान पत्थर और डंडे से हमला करने के बाद लक्ष्मी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कुएं में कूद गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

जादू-टोने के शक में बहू की हत्या

नागपुर में जादू-टोने के शक में बहू की हत्या: नागपुर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग ने जादू-टोने के शक में अपनी बहू की कथित हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद उसने पास के कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान लक्ष्मी (42) के रूप में हुई है। वह कुछ वर्ष पहले पति की मृत्यु के बाद से अपने दो बच्चों और सास-ससुर के साथ यशोधरानगर स्थित निजी मकान में रह रही थी। उसका बेटा और बेटी दोनों नौकरी करते हैं।

शनिवार सुबह लक्ष्मी घर में बर्तन साफ कर रही थी, तभी ससुर के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ससुर ने कथित रूप से पत्थर और डंडे से हमला कर दिया, जिससे लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

Nagpur Daughter-in-Law Murder Over Black Magic Suspicion: नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश
Nagpur Daughter-in-Law Murder Over Black Magic Suspicion: नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Daughter-in-Law Murder Over Black Magic Suspicion: नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश
Nagpur Daughter-in-Law Murder Over Black Magic Suspicion: नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश (Photo: RB / Jassi)

विवाद के बाद ससुर ने कुएं में छलांग लगाई

इसके बाद ससुर घर से निकलकर पास के कुएं में कूद गया। मोहल्ले के लोगों को कुएं में गिरने की सूचना मिली, वे जब घर पहुंचे तो लक्ष्मी को मृत देखकर सन्न रह गए। घटना की सूचना तुरंत यशोधरानगर पुलिस को दी गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को बहू पर जादू-टोना करने का शक था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

आगे की जांच में हत्या के सटीक कारणों और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Nagpur Daughter-in-Law Murder Over Black Magic Suspicion: नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश
Nagpur Daughter-in-Law Murder Over Black Magic Suspicion: नागपुर में जादू-टोने के शक में ससुर ने बहू की हत्या की, फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।