दीक्षा भूमि में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Nagpur Deekshabhoomi Ambedkar Jayanti lighting decoration: नागपुर। डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर नागपुर की ऐतिहासिक दीक्षाभूमि को विशेष रोशनी से सजाया गया है। परम पूज्य डॉक्टर बाबा साहब आंबेडकर स्मारक समिति की ओर से यह भव्य लाइटिंग व्यवस्था की गई है, जिसने पूरे परिसर को जगमगा दिया है।
जयंती के उपलक्ष्य में की गई इस सजावट को देखने और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीक्षाभूमि पहुँच रहे हैं। दर्शनार्थियों में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और परिसर में भीड़ का तांता लगा हुआ है।
रोशनी और व्यवस्था ने बनाया माहौल खास
मौके पर मौजूद हमारे संवाददाता जस्सी की रिपोर्ट के अनुसार, दीक्षाभूमि परिसर में लाइटिंग लगाए जाने के बाद से दर्शन करने वालों की होड़ मची हुई है।
बाबा साहब आंबेडकर जयंती के मद्देनज़र आने वाले दिनों में दीक्षाभूमि पर श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र