Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: गांधी बाग के नंगा पुतला चौक में कपड़े की दुकान में लगी आग, एटीएम सुरक्षित बचा

Nagpur News: गांधी बाग के नंगा पुतला चौक में कपड़े की दुकान में लगी आग, एटीएम सुरक्षित बचा
Nagpur Gandhibagh Cloth shop fire ATM Safe: गांधी बाग के नंगा पुतला चौक में कपड़े की दुकान में लगी आग, एटीएम सुरक्षित बचा (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Gandhibagh Cloth shop fire ATM Safe: नागपुर के गांधी बाग स्थित नंगा पुतला चौक पर सुबह एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग बेसमेंट में लगी थी और दुकान के बाहर रखा सामान भी जल गया। दमकल विभाग ने समय पर पहुंचकर आग बुझा दी। ऊपर मौजूद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम और शोरूम सुरक्षित बच गया। मामले की जांच तहसील पुलिस कर रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

सुबह लगी आग से इलाके में मची अफरा-तफरी

Nagpur Gandhibagh Cloth shop fire ATM Safe: नागपुर। गांधी बाग स्थित नंगा पुतला चौक पर आज सुबह करीब 7 बजे एक कपड़े की दुकान के बेसमेंट में अचानक आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही गंजीपेठ दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के बाहर रखे जूते-चप्पल के बोरे और गठ्ठे भी आग की चपेट में आ गए।

दमकल विभाग की तेजी से बड़ा हादसा टला

सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि बेसमेंट की इस दुकान के ऊपर स्थित शोरूम और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बाल-बाल बच गया। समय रहते दमकल विभाग के हस्तक्षेप से बड़ा नुकसान टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच तहसील पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।