नागपुर संभाग में गैस कालाबाज़ारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 163 वितरकों की जांच, 110 सिलेंडर जब्त

Nagpur gas cylinder black market crackdown: नागपुर संभाग में गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। 163 गैस वितरकों और गोदामों की जांच की गई, जिसमें 110 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और एक लाख रुपये से अधिक का माल बरामद हुआ। पांच मामलों में अपराध दर्ज किए गए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विषयसूची
नागपुर संभाग में गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी पर सख्त कार्रवाई
Nagpur gas cylinder black market crackdown: नागपुर, 13 मार्च। मध्य-पूर्व एशिया में जारी युद्ध के चलते राज्य में घरेलू गैस की कमी की अफवाहें फैलने के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने नागपुर संभाग में बड़े पैमाने पर कालाबाज़ारी विरोधी अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में 163 गैस वितरकों और गोदामों की जांच की गई तथा 110 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
यह जानकारी संभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने दी।
जिलेवार छापों का विवरण
प्रशासन की जांच में 110 गैस सिलेंडर जब्त, कई जगह दर्ज हुए मामले
नागपुर संभाग के सभी जिलों में जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के मार्गदर्शन में आकस्मिक छापे मारे गए। जांचे गए वितरकों की जिलेवार संख्या इस प्रकार रही:
- गडचिरोली: 70 वितरक
- भंडारा: 37 वितरक
- नागपुर जिला आपूर्ति कार्यालय: 19 वितरक
- गोंदिया: 17 वितरक
- वर्धा: 15 वितरक
- नागपुर (खाद्यान्न वितरण अधिकारी): 3 स्थान
- चंद्रपुर: 2 स्थान
इस पूरी कार्रवाई में 110 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और ₹1 लाख 7 हजार 926 रुपये मूल्य का माल बरामद किया गया।
5 मामले दर्ज, एक गिरफ्तार
संभागीय आपूर्ति आयुक्त अनिल बंसोड ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 5 मामलों में अपराध दर्ज किए गए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। दर्ज मामलों में चंद्रपुर में 2, गोंदिया में 1 और नागपुर में 2 प्रकरण शामिल हैं।
अफवाहों पर विश्वास न करें: संभागीय आयुक्त
संभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा, “गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए अफवाहों पर विश्वास न करें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं।” उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस और तेल कंपनियों के सहयोग से ईंधन की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
आने वाले दिनों में यह अभियान जारी रहने की संभावना है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

