नागपुर के गोधनी रोड पर 12 से 15 लंगूरों के झुंड से लोग परेशान, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

Nagpur Godhani Road Monkey Terror: नागपुर के गोधनी रोड क्षेत्र में 12 से 15 लंगूरों का झुंड पिछले कुछ दिनों से लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। बंदर घरों की छतों और गार्डन में घूम रहे हैं तथा लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग और प्रशासन से बंदरों को सुरक्षित तरीके से हटाने और जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विषयसूची
गोधनी रोड में बढ़ती परेशानी से लोग परेशान
Nagpur Godhani Road Monkey Terror: नागपुर के गोधनी रोड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से 12 से 15 लंगूरों का एक झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह झुंड दिनभर घरों की छतों, गार्डन और टेरेस पर डेरा जमाए रहता है। बंदर घरों में घुसने की कोशिश करते हैं, सामान को नुकसान पहुंचाते हैं और लोगों को डराते हैं।
गोधनी रोड पर मौके पर पहुंचकर की गई पड़ताल में सामने आया कि सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। घर से बाहर निकलना भी अब जोखिम भरा हो गया है, जिसके चलते इलाके के रहवासियों में लगातार डर बना हुआ है।
वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग
नागरिकों ने संबंधित वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर किसी अन्य स्थान पर छोड़े जाने की अपील की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। शिकायत और जानकारी के लिए नागरिकों ने दो संपर्क नंबर जारी किए हैं – 8830711537 और 8422960492।
अब देखना यह है कि वन विभाग इस मामले में कब और कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

