नागपुर में घरफोड़ी मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने गहने और मोटरसाइकिल बरामद की

Nagpur House Break Theft Accused Arrested: नागपुर की अपराध शाखा यूनिट-3 ने घरफोड़ी के मामले में वांछित आरोपी भूषण उर्फ ऑटो अशोक ठाकरे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात करने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से सोने-चांदी के गहने और एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद हुई। कुल जब्त माल की कीमत 2.84 लाख रुपये बताई गई।
विषयसूची
नागपुर पुलिस की कार्रवाई में वांछित आरोपी पकड़ा गया
Nagpur House Break Theft Accused Arrested: नागपुर। अपराध शाखा यूनिट-3 की टीम ने हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में घरफोड़ी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भूषण उर्फ ऑटो अशोक ठाकरे (उम्र 20 वर्ष), निवासी नवाबपुरा, सुधाकर डोरले के घर के पास, पुलिस थाना कोतवाली, नागपुर के रूप में हुई है।
मामला और आरोप
यह गिरफ्तारी पुलिस थाना हुडकेश्वर में दर्ज अपराध क्रमांक 480/26 के तहत की गई है। प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 331(3) और 331(4) के अंतर्गत पंजीबद्ध है।
पूछताछ में स्वीकारोक्ति
हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में घरफोड़ी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
आरोपी के कब्जे से गहने और मोटरसाइकिल बरामद हुई
- सोने एवं चांदी के आभूषण अनुमानित कीमत ₹34,000
- अपराध में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक MH-49-CK-6614
जप्त किए गए कुल माल की अनुमानित कीमत ₹2,84,000 आंकी गई है।
आगे की कार्रवाई
आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके पश्चात आरोपी तथा जप्त माल को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु पुलिस थाना हुडकेश्वर के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

