Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: हुड़केश्वर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Nagpur News: हुड़केश्वर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर
Nagpur Hudkeshwar truck accident multiple vehicles: हुड़केश्वर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, लोगों में डर का माहौल (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Hudkeshwar truck accident multiple vehicles: नागपुर के हुड़केश्वर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना क्वीन लॉन के पास हुई। लोगों ने समय रहते ट्रक को रोक लिया, जिससे पास में जा रही शादी की बारात सुरक्षित बच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

तेज रफ्तार ट्रक से सड़क पर बढ़ता खतरा

Nagpur Hudkeshwar truck accident multiple vehicles: नागपुर। हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत क्वीन लॉन के समीप कल रात एक बेकाबू आईसर ट्रक ने कई चारपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार, यह आईसर ट्रक सौरभ रोडलाइन, हिंगणा का बताया जा रहा है।

Nagpur Hudkeshwar truck accident multiple vehicles: हुड़केश्वर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, लोगों में डर का माहौल
Nagpur Hudkeshwar truck accident multiple vehicles: हुड़केश्वर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, लोगों में डर का माहौल (Photo: RB / Jassi)

लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

हादसे की गंभीरता तब और बढ़ गई जब यह ट्रक बोरकर हॉस्पिटल, हुड़केश्वर-पिपला रोड की ओर बढ़ने लगा — जहाँ उस समय एक शादी की बारात गुज़र रही थी। यदि मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने समय रहते ट्रक को रोका नहीं होता, तो बारात में शामिल लोग बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ और साहस ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

हुड़केश्वर पुलिस मामले की जाँच कर रही है। ट्रक चालक और ट्रक मालिक सौरभ रोडलाइन के खिलाफ कार्रवाई की माँग स्थानीय नागरिकों द्वारा की जा रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।