Rashtra Bharat Logo

नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला

नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला
Nagpur Jattatrodi Stabbing Case: नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला (Photo: RB / Jassi)

नागपुर जाटतरोड़ी चाकूबाजी मामला: नागपुर के जाटतरोड़ी में पुराने विवाद को लेकर तुषार सहारे पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि पहले उनकी आंखों में पेपर स्प्रे डाला गया। बचाने आए भाई पर भी पत्थर से हमला हुआ। इमामवाड़ा पुलिस ने विनय मेश्राम और आंचल मेश्राम को गिरफ्तार किया है। चाकू से हमला करने वाला विक्की मेश्राम फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

जाटतरोड़ी में आधी रात चाकू से हमला

नागपुर जाटतरोड़ी चाकूबाजी मामला: नागपुर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र के जाटतरोड़ी, इंदिरा नगर गली नंबर-1 में बीती रात करीब साढ़े 12 बजे चाकूबाजी की घटना हुई। पुरानी कहासुनी के विवाद में तुषार सहारे की आंखों में पेपर स्प्रे किया गया और इसके बाद विक्की मेश्राम ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बीच-बचाव के लिए पहुंचे तुषार के छोटे भाई पर भी पत्थर से हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने विनय मेश्राम और उसकी बहन आंचल मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया है। चाकू से हमला करने वाला मुख्य आरोपी विक्की मेश्राम फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक विक्की के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है।

विवाद की पृष्ठभूमि

बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले सड़क पर गाड़ी को कट लगने को लेकर विक्की मेश्राम और तुषार सहारे के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद तुषार अपने घर चला गया था।

आरोप है कि इसके बाद विक्की डंडे लेकर तुषार के घर पहुंचा, लेकिन पड़ोसियों के बीच-बचाव के बाद वहां से चला गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ।

Nagpur Jattatrodi Stabbing Case: नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला
Nagpur Jattatrodi Stabbing Case: नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Jattatrodi Stabbing Case: नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला
Nagpur Jattatrodi Stabbing Case: नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला (Photo: RB / Jassi)

घटना की रात

बीती रात तुषार अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ एक दोस्त का जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान उसका विनय मेश्राम से विवाद हो गया।

रात करीब 12:30 बजे तुषार अकेला खड़ा था, तभी आरोप है कि विनय अपनी बहन आंचल मेश्राम के साथ वहां पहुंचा। आरोप के मुताबिक तुषार की आंखों में पीछे से पेपर स्प्रे किया गया। इसी दौरान विक्की मेश्राम ने चाकू से हमला कर दिया।

इमामवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी विक्की मेश्राम की तलाश जारी है।

Nagpur Jattatrodi Stabbing Case: नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला
Nagpur Jattatrodi Stabbing Case: नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Jattatrodi Stabbing Case: नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला
Nagpur Jattatrodi Stabbing Case: नागपुर के जाटतरोड़ी में आधी रात चाकूबाजी, पेपर स्प्रे के बाद तुषार सहारे पर चाकू से हमला (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।