नागपुर में दो साल पुरानी घरचोरी का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Nagpur house theft arrest Lakadganj: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में करीब दो साल पहले हुई एक घर-चोरी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कुलदीपसिंह घावरी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस वारदात में लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह चोरी करना कबूल किया है।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया जुर्म, साथियों की तलाश जारी
लकड़गंज थाने के पुलिस उपनिरीक्षक आदर्श भंडारे ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और चोरी के माल की बरामदगी के लिए जांच जारी रखे हुए है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र