नागपुर के महल इलाके में देर रात फायरिंग से हड़कंप, CCTV में कैद हुए 6 आरोपी

नागपुर के महल स्थित कोठी रोड इलाके में देर रात हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुराने विवाद और एक लड़की से जुड़े विवाद का एंगल सामने आया है। CCTV फुटेज में 6 आरोपी नजर आए हैं, जिनमें से 2 की पहचान हो चुकी है जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share:




