Rashtra Bharat Logo

एमएनएलयू नागपुर में आरक्षण, भर्ती और पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बसपा ने उठाए सवाल

एमएनएलयू नागपुर में आरक्षण, भर्ती और पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बसपा ने उठाए सवाल
Nagpur MNLU Reservation Recruitment BSP complaint: एमएनएलयू नागपुर में आरक्षण, भर्ती और पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बसपा ने उठाए सवाल (Photo: RB / Jassi)

Nagpur MNLU Reservation Recruitment BSP complaint: एमएनएलयू नागपुर में आरक्षण, पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर बसपा ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने श्रेणीवार मेरिट सूची, भर्ती रोस्टर और बैकलॉग पदों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोकतांत्रिक आंदोलन और कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

आरक्षण और पारदर्शिता को लेकर बढ़ी मांग

Nagpur MNLU Reservation Recruitment BSP complaint: नागपुर, 1 जून 2026। महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एमएनएलयू), नागपुर में आरक्षण, पीएचडी प्रवेश और पदभरती में कथित अनियमितताओं को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने विश्वविद्यालय प्रशासन को औपचारिक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और वंचित समाज के आरक्षण अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं। इसके साथ ही पीएचडी प्रवेश में पारदर्शिता, भर्ती में आरक्षण रोस्टर के पालन, बैकलॉग पदों की स्थिति और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से संबंधित मामलों पर जानकारी मांगी गई है।

बसपा नागपुर शहराध्यक्ष अनिकेत कुत्तरमारे ने आरोप लगाया कि कुलसचिव दीपक भागवत ने इन विषयों पर विस्तृत चर्चा करने से परहेज किया। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग करने से भी रोका गया।

भर्ती और बैकलॉग पदों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग हुई तेज़

कुत्तरमारे ने कहा, “यदि सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार हुई हैं तो संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”

बसपा ने विश्वविद्यालय से पीएचडी प्रवेश की श्रेणीवार मेरिट सूची, भर्ती रोस्टर और बैकलॉग पदों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा और मामला संबंधित आयोगों तथा न्यायालय के समक्ष ले जाया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।