Rashtra Bharat Logo

नागपुर के एमपी बस स्टैंड पर खड़ी बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

नागपुर के एमपी बस स्टैंड पर खड़ी बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
Nagpur MP Bus Stand Bus Fire Short Circuit: नागपुर के एमपी बस स्टैंड पर खड़ी बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू (Photo: RB / Jassi)

Nagpur MP Bus Stand Bus Fire Short Circuit: नागपुर के गणेश टेकरी स्थित एमपी बस स्टैंड पर शाम करीब 4:15 बजे एक बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग तेजी से फैलने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना के समय बस खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

बस स्टैंड पर आग लगने से मची अफरा-तफरी

Nagpur MP Bus Stand Bus Fire Short Circuit: नागपुर के गणेश टेकरी स्थित एमपी बस स्टैंड पर शाम 4 बजकर 15 मिनट पर एक गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह बस स्टैंड मध्य प्रदेश जाने वाली गाड़ियों का प्रमुख पड़ाव है।

आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के समय गाड़ी के भीतर न कोई यात्री था और न ही कोई सामान, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Nagpur MP Bus Stand Bus Fire Short Circuit: नागपुर के एमपी बस स्टैंड पर खड़ी बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
Nagpur MP Bus Stand Bus Fire Short Circuit: नागपुर के एमपी बस स्टैंड पर खड़ी बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू (Photo: RB / Jassi)

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

आग की लपटों को देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारण और नुकसान के आकलन की जांच जारी है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।