सीनेट मीटिंग में एनएसयूआई ने कुलगुरु मनाली क्षीरसागर को बताया कठपुतलीकुलगुरु डर के माहौल में कार्य कर रही और निर्णय लेने में असमर्थ.
कठपुतली कुलगुरु के नाम पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
परीक्षा विभाग की लापरवाही, 50 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक 500 से ज्यादा विषयों का रिजल्ट नहीं लगा.
Nagpur NSUI protest against VC Manali Kshirsagar exam department negligence: एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया इससे पूर्व विविध मुद्दों पर मुलाकात, पत्राचार एवं चर्चा के दौरान कुलगुरु मनाली क्षीरसागर को परीक्षा विभाग से संबंधित कई बार जानकारी देने के बावजूद अभी तक कोई उचित निर्णय नहीं लिया. कुलगुरु ने स्वयं एनएसयूआई पदाधिकारियों को आश्वस्त किया था कि विभाग में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार कोएम्प्ट एजु टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ जांच समिति गठित की जाएगी, इसके बावजूद महीनों बीत जाने के बाद भी कोई समिति का गठन नहीं हुआ.
इससे स्पष्ट होता है कि कुलगुरु विद्यापीठ में कहीं न कहीं डर के माहौल में कार्य कर रही हैं और निर्णय लेने में असमर्थ हैं.

मीटिंग के दौरान सीनेट सदस्यों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच समिति गठित करने और विद्यार्थियों के हितों एवं विद्यापीठ की गरिमा को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआई पदाधिकारियो ने मांग किया कि इस विषय पर शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक एवं उचित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे.


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र