नागपुर में प्रधानमंत्री के खिलाफ बड़ा मोर्चा
Nagpur protest against PM Modi resignation demand: नागपुर। स्टीम फाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सामने आने के बाद नागपुर शहर में विपक्षी दलों ने सोमवार को एक विशाल मोर्चा निकाला।

आम आदमी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, बहुजन आघाडी और कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मोर्चे में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि प्रधानमंत्री मोदी तुरंत इस्तीफा दें। मोर्चे के दौरान “आरएसएस मुर्दाबाद” सहित मोदी सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई।
इस मोर्चे की अगुवाई डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के पोते और नेता प्रकाश अंबेडकर ने की।
हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस्तीफे की मांग की
प्रदर्शनकारियों का इरादा आरएसएस के हेडक्वार्टर तक मार्च करने का था। हालांकि, मोर्चा शहर के प्रमुख चौराहे आरबीआई चौक पर ही संपन्न कर दिया गया।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने मोर्चे के मद्देनजर 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक – यानी पूरे चार घंटे – नागपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक, आरबीआई चौक, यातायात के लिए बंद रखा गया, जिससे शहरवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
आने वाले दिनों में विपक्षी दल इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने के संकेत दे रहे हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र