Rashtra Bharat Logo

पांचपावली फायरिंग मामले में एक महीने से फरार मुख्य आरोपी जगदीश गोखले गिरफ्तार, गणेशपेठ पुलिस ने दबोचा

पांचपावली फायरिंग मामले में एक महीने से फरार मुख्य आरोपी जगदीश गोखले गिरफ्तार, गणेशपेठ पुलिस ने दबोचा
Nagpur Pachpaoli firing case: नागपुर के पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में एक महीने से फरार मुख्य आरोपी जगदीश गोखले को गणेशपेठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना का खुलासा हुआ था। (File photo)

नागपुर के पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में एक महीने से फरार मुख्य आरोपी जगदीश गोखले को गणेशपेठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना का खुलासा हुआ था।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

कैसे हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, जानें पूरा मामला

नागपुर के पांचपावली पुलिस थाना अंतर्गत एक महीने पहले हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी जगदीश गोखले को गणेशपेठ पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ था मामले का खुलासा

यह पूरा विवाद करीब एक महीने पहले दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच उपजा था जिसके दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर घटना की भनक स्थानीय पांचपावली पुलिस को पूरे 24 घंटे तक नहीं लग पाई थी। जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर पत्रकारों द्वारा इस घटना से जुड़े वीडियो और पोस्ट शेयर किए गए तब पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा।

छापेमारी और गिरफ्तारी

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी और अमला हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो में कुछ युवक खुलेआम फायरिंग करते हुए नजर आए थे। इनमें से कुछ आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि जगदीश गोखले लगातार फरार चल रहा था। पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर गणेशपेठ पुलिस ने कल रात कार्रवाई करते हुए गोखले को धर दबोचा। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।