नागपुर में कुकर फटने से पानीपुरी विक्रेता झुलसा, 50 प्रतिशत शरीर जला

नागपुर में प्रेशर कुकर फटने से पानीपुरी विक्रेता घायल: नागपुर के पंचपौली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आलू उबालते समय करीब 8 किलो क्षमता का प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में पानीपुरी विक्रेता कलीदास पाली गर्म पानी और भाप की चपेट में आकर करीब 50 प्रतिशत झुलस गए। पहले उन्हें मयूर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बर्न विभाग बंद था। बाद में निजी अस्पताल में उनका उपचार शुरू हुआ।
विषयसूची
नागपुर में प्रेशर कुकर फटने से पानीपुरी विक्रेता झुलसा
नागपुर में प्रेशर कुकर फटने से पानीपुरी विक्रेता घायल: नागपुर के पंचपौली पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक पानीपुरी (गुपचुप) विक्रेता के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। आलू उबालने के दौरान करीब 8 किलो क्षमता का प्रेशर कुकर अचानक फट गया, जिससे विक्रेता कलीदास पाली गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार उनका शरीर करीब 50 प्रतिशत तक जल गया है।
कलीदास पाली पानीपुरी का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार सुबह वे रोज की तरह घर में करीब 8 किलो आलू कुकर में उबाल रहे थे। उसी दौरान परिवार के कुछ सदस्य मंदिर गए हुए थे। अचानक तेज आवाज के साथ कुकर फट गया और गर्म पानी व भाप की चपेट में आकर कलीदास झुलस गए।


आलू उबालते समय हुआ हादसा, करीब 50 प्रतिशत शरीर जला
हादसे के बाद वे किसी तरह रसोई से बाहर निकले और अपने भतीजे को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन पहले उन्हें मयूर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां बर्न विभाग बंद होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनका इलाज जारी है और वे करीब 50 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुकर में अत्यधिक दबाव बनने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

