Rashtra Bharat Logo

नागपुर रेलवे स्टेशन पर श्वान दस्ते की कार्रवाई: प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लावारिस बैग से गांजा बरामद

नागपुर रेलवे स्टेशन पर श्वान दस्ते की कार्रवाई: प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लावारिस बैग से गांजा बरामद
(File Photo)

Nagpur Crime News: नागपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस बैग से गांजा बरामद किया। नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिले तीन बैग में से दो में मादक पदार्थ की पुष्टि नारकोटिक श्वान की मदद से हुई। रेलवे पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से जांच की। इस ऑपरेशन में एसआई योगेश कातुरे समेत टीम की अहम भूमिका रही। मामले में आगे की जांच जारी है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस बैग से गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर योगेश कातुरे के नेतृत्व में की गई।

शाम करीब 5 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पुलिस स्टेशन के पीछे 3 लावारिस बैग पाए गए। प्रारंभिक जांच में 2 बैग में गांजे की आशंका हुई, जिसकी पुष्टि नारकोटिक श्वान सिकंदर ने की। इसके बाद API माने साहब को तत्काल सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

नागपुर रेलवे स्टेशन के PI गावंडे साहब को रिपोर्ट दिए जाने के बाद रेलवे पुलिस और बॉम्ब शोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस पूरी कार्रवाई में SI योगेश कातुरे, ASI दीपक डोर्लीकर, HC गजानन शेळके, HC भोगेवार और नारकोटिक श्वान वीर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

बरामद गांजे की मात्रा और आरोपियों की तलाश को लेकर जांच जारी है।


रिपोर्ट: Jassi, नागपुर


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।