Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज

Nagpur News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज
Nagpur realtor Ravi Ajit rape case marriage fraud: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज (Photo: RB / Jassi)

Nagpur realtor Ravi Ajit rape case marriage fraud: नागपुर के रामटेक में महिला ने प्रॉपर्टी कारोबारी रवि सुनील अजित पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, वीडियो बनाकर धमकी देने और 10 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला ने जान से मारने की कोशिश और लूट का भी आरोप लगाया। मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच रामटेक थाने को सौंपी गई है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

शादी का भरोसा देकर महिला से शोषण का आरोप

Nagpur realtor Ravi Ajit rape case marriage fraud: नागपुर। शिवानंद रियल्टीज के मालिक रवि सुनील अजित के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास और ₹10 लाख की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पहले गिट्टीखदान थाने में ज़ीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज की गई, जिसे बाद में रामटेक थाने को स्थानांतरित किया गया है।

कैसे हुई वारदात की शुरुआत

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रवि अजित ने उसे प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने रामटेक के खिंडसी इलाके में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उस दौरान पीड़िता का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शोषण करता रहा।

इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का विश्वास जीता और इस दौरान उससे ₹10 लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

Nagpur realtor Ravi Ajit rape case marriage fraud: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज
Nagpur realtor Ravi Ajit rape case marriage fraud: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज (Photo: RB / Jassi)

14 मई 2026 — जानलेवा हमले की रात

जब पीड़िता को पता चला कि रवि अजित पहले से विवाहित है, तो उसने संबंध तोड़ने और अपने पैसे वापस मांगने का निर्णय लिया। इस पर आरोपी ने 14 मई 2026 को पीड़िता को दाभा चौक पर पैसे और दस्तावेज़ देने के बहाने बुलाया। वहाँ गाड़ी में बैठाकर रवि अजित ने उसका गला दबाया और जान से मारने का प्रयास किया।

पैसे मांगने पर महिला की जान लेने की कोशिश का आरोप

इस हमले में रवि के तीन साथी  संदीप मानकर, मनोज खटोरे और गोपाल अजित  ने भी उसका साथ दिया।

बैग छीनकर फरार हुए आरोपी

जैसे-तैसे जान बचाकर पीड़िता गाड़ी से भागी, लेकिन संदीप मानकर ने उसका पीछा किया और उसकी बैग छीन ली। बैग में दो मोबाइल फोन, ₹50,000 नगद और पाँच ग्राम की सोने की अंगूठी थी।

पुलिस की उदासीनता, समाजसेवक के हस्तक्षेप से दर्ज हुई एफआईआर (FIR)

पीड़िता ने घटना के उसी दिन गिट्टीखदान थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शुरुआत में कोई कार्रवाई नहीं की। अंततः एक समाजसेवक की मदद से 16 मई 2026 को गिट्टीखदान थाने में ज़ीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज हो सकी, जिसे रामटेक थाने को ट्रांसफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।