Nagpur News: तांडा पेठ, चंद्रभागा नगर और देवीनगर में सीवर समस्या पर कार्रवाई, लोगों ने शुभम मौंदेकर का जताया आभार

Nagpur Sewer Problem Shubham Moundekar Action: नागपुर के तांडा पेठ, चंद्रभागा नगर और देवीनगर क्षेत्र में कई दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई थी। नागरिकों की शिकायत पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता शुभम मौंदेकर ने अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद सीवर लाइन की सफाई और नालों से गाद निकालने का काम शुरू हुआ। अधिकारियों ने भविष्य में नई पाइपलाइन बिछाने का भी आश्वासन दिया।
विषयसूची
सीवर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
Nagpur Sewer Problem Shubham Moundekar Action: नागपुर। प्रभाग क्रमांक 20 के तांडा पेठ, चंद्रभागा नगर और देवीनगर से लेकर बांग्लादेश राम मंदिर परिसर तक कई दिनों से सीवर चेंबर बार-बार ओवरफ्लो हो रहे थे। सड़कों पर लगातार गंदा पानी बहने से नागरिकों को परेशानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरों का भी सामना करना पड़ रहा था।
समस्या सामने आई, कार्यकर्ता ने की तत्काल पहल
परेशान नागरिकों ने युवा सामाजिक कार्यकर्ता शुभम मौंदेकर से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही मौंदेकर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और क्षेत्रवासियों से सीधे बातचीत कर समस्या की गंभीरता को समझा। नागरिकों ने बताया कि हर वर्ष मानसून से पहले सीवर लाइन और नाले जाम हो जाते हैं, जिससे बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं।
नई पाइपलाइन बिछाने के आश्वासन से लोगों को मिली राहत
मौंदेकर ने तुरंत सतरंजीपुरा जोन के अधिकारियों से संपर्क किया। उनके आग्रह पर कनिष्ठ अभियंता जेई (JE), स्वच्छता निरीक्षक विनय पाटील और वार्ड जमादार पंकज पाटील मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद तत्काल सीवर लाइन की सफाई और नालों की डिसिल्टिंग (गाद निकालने का कार्य) शुरू कराई।
स्थायी समाधान का आश्वासन
अधिकारियों ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में संतोष का माहौल है और उन्होंने शुभम मौंदेकर का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

