शिवाजीनगर में आवारा कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान सफल, नागपुर के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाने की तैयारी

Nagpur Shivajinagar stray dogs rabies vaccination campaign: नागपुर के शिवाजीनगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को रेबीज से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह पहल सिद्धाली फरासखानेवाला के नेतृत्व और सहयोग से हुई। अभियान में कई लोगों ने आर्थिक, चिकित्सा और सक्रिय सहयोग दिया। आयोजकों ने अब नागपुर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के टीकाकरण अभियान चलाने का संकल्प लिया है।
विषयसूची
शिवाजीनगर में आवारा कुत्तों का रेबीज टीकाकरण अभियान सफल
Nagpur Shivajinagar stray dogs rabies vaccination campaign: नागपुर के शिवाजीनगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लिए रेबीज टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सड़क पर घूमने वाले कुत्तों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से यह पहल की गई। अभियान का नेतृत्व सिद्धाली फरासखानेवाला ने किया।
आयोजकों के मुताबिक, नागपुर में इस तरह का यह पहला क्षेत्रीय अभियान है। सफलता के बाद अब शहर के अन्य इलाकों में भी ऐसे ही टीकाकरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया है, ताकि आवारा कुत्तों से फैलने वाले रेबीज के खतरे को कम किया जा सके और इंसानों के साथ-साथ पशुओं की भी सुरक्षा हो।
अभियान को आर्थिक और प्रायोजकीय सहयोग देने वाले ‘रसस्वादम्’स किचन और स्पेस एड्ज सॉफिस्टिकेशन्स का आयोजकों ने विशेष आभार जताया। इसके अलावा विशाल खेडीकर, अभिषेक नाईक, अमित हेडा, आशीष वाधवा और मीनल मुंडले के आर्थिक योगदान के लिए भी धन्यवाद दिया गया।

नागपुर के अन्य क्षेत्रों में भी टीकाकरण अभियान चलाने का संकल्प
अभियान में सक्रिय रूप से समय देने वाले चंद्रशेखर देशपांडे, मीनल मुंडले, कीर्ति काळकर, संजीव काळकर, दिवीज काळकर, राधिका बोरकर, इला सरवटे और पिरोज फरासखानेवाला के योगदान की भी सराहना की गई।
चिकित्सा सहयोग देने वाली अर्चना रस्तोगी और डॉ. अक्षय का भी आयोजकों ने विशेष आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ शुरुआत है। नागपुरवासियों के सहयोग से आने वाले समय में शहर के और अधिक क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के रेबीज टीकाकरण अभियान चलाने की योजना है।

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

