Rashtra Bharat Logo

दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नागपुर के लिए 38 स्पेशल समेत 418 विशेष ट्रेनें चलाएगा मध्य रेल

दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, नागपुर के लिए 38 स्पेशल समेत 418 विशेष ट्रेनें चलाएगा मध्य रेल
Nagpur Special Trains: दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेल 418 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें नागपुर से जुड़ी 38 ट्रेनें शामिल हैं। (File Photo)

दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेल 418 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें नागपुर से जुड़ी 38 ट्रेनें शामिल हैं।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

मुंबई और पुणे के लिए स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

दीपावली, पूजा और छठ पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने अक्टूबर और नवंबर के दौरान 418 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें नागपुर से जुड़ी 38 स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से महाराष्ट्र सहित मध्य प्रदेश, विदर्भ और अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मुंबई-नागपुर के बीच चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें

मुंबई-नागपुर-मुंबई के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 02139 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हर शनिवार को 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक रात 12.25 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 3.35 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02140 नागपुर से हर रविवार को 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.10 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा होंगे।

नागपुर-पुणे के बीच 40 फेरे लगाएगी ट्रेन

नागपुर और हडपसर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 01201/01209 सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन नागपुर से सोमवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 7.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.05 बजे हडपसर पहुंचेगी। इसका संचालन 8 अक्टूबर से 21 नवंबर तक किया जाएगा। वापसी में ट्रेन नंबर 01202/01210 हडपसर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज वर्धा, धामणगांव, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड और कोपरगांव होंगे।

27 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 02139 और 01201 की बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 02140 और 01209 के लिए टिकट बुकिंग 28 सितंबर से उपलब्ध होगी। यात्री IRCTC की वेबसाइट और रेलवे आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर सकेंगे। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।