Rashtra Bharat Logo

नागपुर में मतदाता सूची की जांच को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण

नागपुर में मतदाता सूची की जांच को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण
Nagpur Voter List Revision Training: नागपुर में मतदाता सूची की जांच को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण (Photo: RB / Jassi)

नागपुर मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण: नागपुर जिले में मतदाता सूची की त्रुटियों और मतदान केंद्र से मैपिंग नहीं हुए मतदाताओं की सुनवाई को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। 4 लाख 47 हजार 874 त्रुटि वाले और 4 लाख 18 हजार 012 मैपिंग नहीं हुए मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 26 और 27 सितंबर को विशेष पंजीयन शिविर होंगे, जहां दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

मतदाता सूची की जांच और सुनवाई की तैयारी

नागपुर मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण: नागपुर, 22 सितंबर। गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के चरण-3 के तहत मंगलवार को जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों के सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण मतदाता सूची में त्रुटियां अनोमलीज़ (Anomalies) वाले और मतदान केंद्र से मैपिंग न हुए नो मैपिंग(No Mapping) मतदाताओं को नोटिस जारी कर उनकी सुनवाई करने की प्रक्रिया पर केंद्रित था।

डॉ. वसंतराव देशपांडे सभागृह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण में नागपुर मध्य के मतदाता पंजीयन अधिकारी गणेश मरकड और रामटेक विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पंजीयन अधिकारी प्रियेश महाजन ने अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रचना इंदूरकर ने भी आवश्यक निर्देश दिए।

जिले में मतदाता सूची में त्रुटियां वाले 4 लाख 47 हजार 874 तथा मतदान केंद्र से मैपिंग न हुए 4 लाख 18 हजार 012 मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई के बाद आदेश पारित करने की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में 4,607 मतदान केंद्रस्तरीय अधिकारी बीएलओ (BLO) और 489 सहायक मतदाता पंजीयन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिले में कुल 630 स्थानों पर सुनवाई होगी, जिसमें राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 15,452 मतदान केंद्रस्तरीय प्रतिनिधियों बीएलए (BLA) की सहायता ली जाएगी।

Nagpur Voter List Revision Training: नागपुर में मतदाता सूची की जांच को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण
Nagpur Voter List Revision Training: नागपुर में मतदाता सूची की जांच को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण (Photo: RB / Jassi)

26 और 27 सितंबर को विशेष पंजीयन शिविर

इसी बीच, 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। अक्टूबर 2024 के बाद पुनरीक्षण न होने से 1 अक्टूबर 2024 के बाद 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा अब तक नाम दर्ज नहीं करा सके थे, जिन्हें अब यह अवसर मिलेगा। गैरहाजिर या स्थानांतरित नागरिक भी नए सिरे से दावे-आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे।

इस अवधि में 26 और 27 सितंबर 2026 को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे, जहां बीएलओ (BLO) के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।