नागपुर के धापेवाड़ा में पोला पर्व पर नितिन गडकरी ने की बैलों की पूजा

नितिन गडकरी ने धापेवाड़ा में पोला पर्व मनाया: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धापेवाड़ा स्थित अपने घर पर परिवार के साथ पोला पर्व मनाया। पत्नी कांचन गडकरी के साथ उन्होंने खेत में काम करने वाले बैलों को सजाकर उनकी पूजा की। पोला महाराष्ट्र में किसानों और ग्रामीण जीवन से जुड़ा प्रमुख त्योहार है, जिसमें बैलों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।
विषयसूची
धापेवाड़ा में परिवार के साथ पोला पर्व का आयोजन
नितिन गडकरी ने धापेवाड़ा में पोला पर्व मनाया: नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पत्नी कांचन गडकरी के साथ धापेवाड़ा स्थित अपने घर पर पारंपरिक तरीके से पोळा पर्व मनाया।
इस अवसर पर गडकरी दंपती ने सहपरिवार खेत में काम करने वाले बैलों को सजाया और विधिवत पूजा-अर्चना की। परिवार के सदस्यों ने बैलों का आशीर्वाद लिया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
महाराष्ट्र में पोळा पर्व किसानों और ग्रामीण जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन किसान अपने बैलों को नहलाकर, सजाकर उनकी पूजा करते हैं और कृषि कार्यों में उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। खेती-किसानी में बैलों की भूमिका को देखते हुए यह पर्व किसान और पशुधन के बीच के आत्मीय संबंध को दर्शाता है।

बैलों की पूजा कर किसानों और पशुधन के प्रति जताया सम्मान
धापेवाड़ा में गडकरी परिवार ने इस परंपरा का पालन करते हुए उत्साह और श्रद्धा के साथ पोळा मनाया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वातावरण देखने को मिला। गडकरी ने इस अवसर के माध्यम से किसानों, पशुधन और ग्रामीण संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त की।
धापेवाड़ा में हर साल की तरह इस बार भी पोळा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

