Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: महापुरुषों के नाम पर सामाजिक सभागृह बनाने का भरोसा, उत्तर नागपुर के लोगों की मांग पर दिया आश्वासन

Nagpur News: महापुरुषों के नाम पर सामाजिक सभागृह बनाने का भरोसा, उत्तर नागपुर के लोगों की मांग पर दिया आश्वासन
Nitin Raut social Community hall demand Nagpur: महापुरुषों के नाम पर सामाजिक सभागृह बनाने का भरोसा, उत्तर नागपुर के लोगों की मांग पर दिया आश्वासन (Photo: RB / Jassi)

Nitin Raut social Community hall demand Nagpur: नागपुर में सीनियर सिटीज़न एक्टिविस्ट काउंसिल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक नितिन राउत से मुलाकात कर महापुरुषों के नाम पर सामाजिक सभागृह, भव्य द्वार और मूर्तियां लगाने की मांग रखी। नितिन राउत ने उत्तर नागपुर के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून के दायरे में हर संभव सहयोग और प्रयास करने का भरोसा दिया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

उत्तर नागपुर की मांगों पर विधायक नितिन राउत का आश्वासन

Nitin Raut social Community hall demand Nagpur:ागपुर। सीनियर सिटीज़न एक्टिविस्ट काउंसिल के नेतृत्व में एक सर्वजातीय प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व पालक मंत्री व मौजूदा आमदार नितिन राउत से उनके कार्यालय में मुलाकात की। काउंसिल के अध्यक्ष दयाल जशनानी और महासचिव मनोहर सहजरामानी के नेतृत्व में पहुंचे इस शिष्टमंडल ने उत्तर नागपुर के लोगों की भावनाओं का हवाला देते हुए आमदार फंड से चार प्रमुख मांगें रखीं।

प्रतिनिधिमंडल की मांगें

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि नारा रोड स्थित भीम चौक पर 120 फुट चौड़ा भव्य द्वार बनवाया जाए और उस पर तथागत भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके अलावा दयानंद पार्क में महर्षि दयानंद सरस्वती की मूर्ति, साईं वसण शाह चौक पर साईं वसण शाह की मूर्ति तथा साईं चांदूराम साहिब चौक पर साईं चांदूराम साहिब की मूर्ति लगवाई जाए।

आमदार राउत का आश्वासन

मदार नितिन राउत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा, “सदैव मैंने उत्तर नागपुर के लोगों के हितों की रक्षा करते हुए अनेक लोगों के दुख दूर भी किए हैं। अब उत्तर नागपुर के लोगों की भावनाओं का कदर करते हुए महापुरुषों के नाम से सामाजिक सभागृह अवश्य बनाकर दूंगा तथा तथागत भगवान बुद्ध के नाम से भव्य द्वार एवं महापुरुषों की मूर्तियां लगवाने के संबंध में कानून के दायरे में जो भी मुझसे संभव हो सकेगा वह मैं अवश्य करूंगा।”

महापुरुषों के नाम पर सामाजिक सभागृह बनाने की बात कही

बैठक में गुरुजी रमेश शंभरकर, हेमंत खोपरागड़े, शरदराव रेड्डी, वीरभान तुलसवानी, मोटाराम चेलवानी, शहंशाह बाबा चांदुराम साहब मंडल के अध्यक्ष दिलीपकुमार माखीजा, गन्नी आलवानी सहित दीवानलाल बत्रा, जयराम चावला, विक्रमलाल रजपूत, दीपक सावलानी, मुकेशकुमार ठाकुर, मनोहर बत्रा, हरीश भोजवानी, विशनदास तुलसवानी, बीखचंद डेबंड़ा, अजीतकुमार बत्रा, महेशकुमार चावला, प्रीतमदास, घनश्यामदास जे. कुकरेजा, सुनील बजाज, ईश्वरलाल बत्रा, राजेश केवलरामानी, जगतराम चावला, मुकेश वाधवानी, लक्ष्मणदास परमलानी, सुधामचंद छतवानी और शंकरलाल बुटवानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अब देखना यह होगा कि आमदार राउत यह आश्वासन किस समयसीमा में मूर्त रूप देते हैं।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।