Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी

Nagpur News: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी
Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी (Photo: RB / Jassi)

Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: नागपुर में पेंच बहुउद्देशीय परियोजना की नहरों की सफाई और मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। विदर्भ सिंचाई विकास निगम और नाम फाउंडेशन मिलकर यह अभियान चला रहे हैं। अब तक 46 नहरों की सफाई पूरी हो चुकी है। इस पहल से किसानों को समय पर सिंचाई का पानी मिलेगा और जल बचत में भी मदद होगी।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

पेंच नहरों की सफाई से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: नागपुर, 25 मई। नागपुर जिले की जीवनदायिनी पेंच बहुउद्देशीय परियोजना की नहरों को दुरुस्त करने का अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। विदर्भ सिंचाई विकास निगम वीआईडीीसी (VIDC) और अभिनेताओं नाना पाटेकर (Nana Patekar) व मकरंद अनासपुरे (Makarand Anaspure) की ‘नाम फाउंडेशन’ के संयुक्त प्रयास से यह विशेष सफाई एवं मरम्मत अभियान संचालित किया जा रहा है।

पेंच परियोजना के अंतर्गत 1,779 किलोमीटर लंबा नहर नेटवर्क फैला हुआ है, जो एक लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र की सिंचाई करता है। वर्षों से जमा गाद, घास और झाड़ियों के कारण नहरों की जल वहन क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही थी।

Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी
Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी (Photo: RB / Jassi)
Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी
Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी (Photo: RB / Jassi)
Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी
Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी (Photo: RB / Jassi)

किसानों को समय पर पानी पहुंचाने के लिए अभियान तेज

‘नाम फाउंडेशन’ की मशीनरी की सहायता से कुल 171 नहरों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 46 नहरों का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को समय पर पानी उपलब्ध हो सकेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी बनी प्रेरणा

मौसम विभाग ने इस वर्ष सुपर एल नीनो और आईओडी इंडियन ओशन डाइपोल (Indian Ocean Dipole) के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के निर्देश पर जल संरक्षण और जल प्रबंधन के लिए यह विशेष पहल शुरू की गई है। इस अभियान से नहरों की जल वहन क्षमता बढ़ेगी और पानी की बचत भी होगी।

आने वाले हफ्तों में शेष 125 नहरों की सफाई का कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य है, जिससे खरीफ सीजन से पहले हजारों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी
Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी (Photo: RB / Jassi)
Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी
Pench canal cleaning campaign Naam Foundation Nagpur: पेंच नहरों की सफाई और मरम्मत से किसानों को मिलेगा बेहतर सिंचाई पानी (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।