Premchand Jayanti Nagpur University: नागपुर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई प्रेमचंद जयंती

Premchand Jayanti Nagpur University : नागपुर विश्वविद्यालय में प्रेमचंद जयंती पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्रीपाद जोशी ने कहा कि प्रेमचंद आधुनिक कबीर थे। जानिए कार्यक्रम के मुख्य बिंदु और नई परिषद का गठन।
विषयसूची
लीक से हटकर जीवन दर्शन देने वाले रचनाकार थे प्रेमचंद
Premchand Jayanti Nagpur University: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्रीपाद जोशी ने मुंशी प्रेमचंद को समूचे भारतीय साहित्य का पथ प्रदर्शक और समाज का प्रहरी बताते हुए उन्हें ‘आधुनिक युग का कबीर’ करार दिया।
सामाजिक रूढ़ियों पर करारा प्रहार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. श्रीपाद जोशी ने कहा कि प्रेमचंद ने भारतीय जन-मन की पीड़ा को अपनी लेखनी के माध्यम से वाणी दी। उनके साहित्य ने समाज में एक नई चेतना जगाने का काम किया और सामाजिक रूढ़ियों पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद के विचार आज के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं।
लीक से हटकर लिखने वाले रचनाकार
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने प्रास्ताविक भाषण में कहा कि प्रेमचंद पारंपरिक लीक पर चलने वाले साहित्यकार नहीं थे। उन्होंने समाज और जीवन को देखने का एक नया और प्रगतिशील दृष्टिकोण पेश किया।
हिंदी विभाग पूर्व विद्यार्थी परिषद का भी किया गया गठन
इस अवसर पर हिंदी विभाग पूर्व विद्यार्थी परिषद का भी गठन किया गया। नवगठित परिषद में सर्वानुमति से डॉ. मधुलता व्यास को अध्यक्ष, डॉ. शशिकांत शर्मा एवं डॉ. नीलम वीरानी को उपाध्यक्ष, श्रीमती वैशाली चारथल को कोषाध्यक्ष, डॉ. राजेश पसीने को सचिव तथा डॉ. रेणू बाली, डॉ. बालकृष्ण महाजन, ज्ञानेश्वर भेलकर, रितु आनंद शर्मा और डॉ. हर्षद घाटोले को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार द्विवेदी, नरेंद्र परिहार, मधु पटोदिया सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि शुक्ला ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जागृति सिंह ने किया।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

