नागपुर में राष्ट्रपति का महत्वपूर्ण दौरा
President Draupadi Murmu Nagpur visit: नागपुर, 14 अप्रैल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय नागपुर दौरे पर आ रही हैं। 15 और 16 अप्रैल को वे शहर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
15 अप्रैल — एम्स दीक्षांत समारोह
15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य सभागार में संस्थान का दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। राष्ट्रपति मुर्मू इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।
एम्स और कर अकादमी के कार्यक्रमों में भागीदारी
15 अप्रैल — आयकर अकादमी समापन समारोह
एम्स कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति लोक भवन जाएंगी। शाम 4:50 बजे वे राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी (एनएडीटी) में आयोजित भारतीय राजस्व सेवा के 78वें बैच के मुख्य समापन समारोह में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सीबीडीटी अध्यक्ष रवि अग्रवाल और महानिदेशक सीबीचेन के मैथ्यू भी उपस्थित रहेंगे।
16 अप्रैल — वर्धा और वापसी
16 अप्रैल को राष्ट्रपति वर्धा स्थित ऐतिहासिक सेवाग्राम आश्रम जाएंगी। वहां वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके पश्चात वे नागपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र