जरूर पढ़ें

Nagpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी ब्रह्माकुमारी के राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ, नागपुर में भव्य आयोजन

President Murmu Launches Brahma Kumaris Campaign | Nagpur Event: ब्रह्माकुमारीज अभियान का शुभारंभ, जानें पूरी जानकारी
President Murmu Launches Brahma Kumaris Campaign | Nagpur Event: ब्रह्माकुमारीज अभियान का शुभारंभ, जानें पूरी जानकारी (File Photo)

President Murmu Launches Brahma Kumaris Campaign | Nagpur Event: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 फरवरी को नागपुर के जामठा स्थित विश्वशांति सरोवर परिसर में ब्रह्माकुमारी के राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगी। अभियान नशामुक्ति, स्वच्छता, योग और मूल्य आधारित शिक्षा पर केंद्रित है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

Updated:

राष्ट्रपति मुर्मू 25 फरवरी को नागपुर में ब्रह्माकुमारी के राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगी

द्रौपदी मुर्मू के करकमलों द्वारा ब्रह्माकुमारी के राज्यव्यापी अभियान का भव्य शुभारंभ 25 फरवरी की शाम को किया जाएगा। यह कार्यक्रम नागपुर में आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर आचार्य देवव्रत, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं नागपुर के पालकमंत्री

चंद्रशेखर बावनकुले, माउंट आबू स्थित ब्रह्मा कुमारी के अतिरिक्त महासचिव बी.के. मृत्युंजय भाई, राजयोगिनी बी.के. चंद्रिका दीदी तथा नागपुर प्रमुख राजयोगिनी बी.के. रजनी दीदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

जामठा स्थित ब्रह्माकुमारी विश्वशांति सरोवर परिसर में समारोह की व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी की अध्यक्षता में की गई तथा सभी शासकीय विभागों को आवश्यक सावधानियाँ बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान के अंतर्गत आठ प्रमुख सिद्धांत निर्धारित किए गए हैं, जिनमें नशामुक्त समाज का निर्माण, सतत जीवनशैली, स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यबोध, मानवता के प्रति समर्पण, मूल्य आधारित शिक्षा, संयमित एवं योगमय जीवन, हरित एवं सतत महाराष्ट्र तथा संवाद के माध्यम से आनंदमय जीवन पर विशेष बल दिया गया है।

President Murmu Launches Brahma Kumaris Campaign | Nagpur Event: कार्यक्रम में प्रवेश हेतु पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत व्यक्तियों को अपना मूल आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र साथ लाना तथा सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक रहेगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।