Nagpur News: सावनेर में सड़ी-गली हालत में मिले शव की पुलिस ने पहचान की, जांच जारी

Saoner decomposed body found Nagpur: सावनेर क्षेत्र में सड़ी-गली अवस्था में मिले एक व्यक्ति के शव की पहचान मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी 35 वर्षीय संदीप आसोलकर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच कर पहचान की पुष्टि की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वे मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विषयसूची
शव की पहचान के लिए पुलिस ने की गहन जांच
Saoner decomposed body found Nagpur: नागपुर जिले के सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय नागरिकों ने आपातकालीन सेवा 112 के जरिए इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम को भी तत्काल बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक नमूने और साक्ष्य एकत्र किए। सामाजिक संस्था हितज्योति आधार फाउंडेशन की टीम ने शव को सावनेर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी है
पुलिस ने आसपास के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच की। इसी जांच में शव की पहचान संदीप आसोलकर (35 वर्ष), निवासी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। उनके लापता होने की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदीप मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ थे और घर से निकल गए थे। आशंका है कि तबीयत बिगड़ने के कारण वे एक स्थान पर रुक गए और समय पर मदद न मिल पाने से उनकी मृत्यु हुई। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

