Rashtra Bharat Logo

सावनेर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सावनेर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
Saoner Unknown Vehicle Accident Elderly Death: सावनेर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस (File Photo)

Saoner Unknown Vehicle Accident Elderly Death: सावनेर के बोरुजवाड़ा शिवार में एचपी पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 81 वर्षीय दयाराम संपत सोनटक्के को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सावनेर अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

Saoner Unknown Vehicle Accident Elderly Death: सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र के बोरुजवाड़ा शिवार स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास शनिवार तड़के करीब 7:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे एक 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग बोरुजवाड़ा शिवार में पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायल बुजुर्ग को सावनेर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया। हालांकि रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को वापस सावनेर के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

इलाज के दौरान मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान दयाराम संपत सोनटक्के (81), निवासी खुरजगांव, तहसील सावनेर, जिला नागपुर के रूप में हुई है। पुलिस कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सावनेर पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच PSI उमेश मेश्राम कर रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर वाहन की पहचान का प्रयास कर रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।