Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: कुएं में कूदी महिला को सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड और टीम ने बचाया, फायर ब्रिगेड-पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

Nagpur News: कुएं में कूदी महिला को सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड और टीम ने बचाया, फायर ब्रिगेड-पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
Saoner woman rescued from well Nagpur: सावनेर में कुएं में कूदी महिला को सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड, फायर ब्रिगेड व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सुरक्षित बचाया गया। (Photo by Reporter जस्सी)

Saoner woman rescued from well Nagpur: महाराष्ट्र के सावनेर में एक महिला के कुएं में कूदने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड और उनकी टीम मौके पर पहुंची। नगर परिषद के अग्निशमन दल, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर किए गए प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान बच गई।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

सावनेर में कुएं में कूदी महिला की बची जान

Saoner woman rescued from well Nagpur:  सावनेर | आज दोपहर करीब 1:30 बजे सावनेर के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने गांव के कुएं में छलांग लगा दी। समय रहते सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड और उनकी टीम की तत्परता से महिला की जान बचाई जा सकी।

Saoner woman rescued from well Nagpur: सावनेर में कुएं में कूदी महिला को सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड, फायर ब्रिगेड व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सुरक्षित बचाया गया।
Saoner woman rescued from well Nagpur: सावनेर में कुएं में कूदी महिला को सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड, फायर ब्रिगेड व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सुरक्षित बचाया गया। (Photo by Reporter जस्सी)

घटना की सूचना सबसे पहले मायाबाई यमदे ने फोन कर हितेश बनसोड को दी। जानकारी मिलते ही बनसोड अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे और अपने साथ लाया हुआ रस्सा कुएं में डाला। साथ ही उन्होंने सावनेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड और सावनेर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी उमेश पाटिल को सूचित किया।

सूचना पाते ही थाना प्रभारी उमेश पाटिल अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद हितेश बनसोड, नगर परिषद कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड और टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला

बचाव अभियान में हितज्योति आधार फाउंडेशन के सदस्य — राजा फुले, आर्यन कातकडे, चेतन झाडे, संचित मेश्राम, अभिषेक भगत और नरेंद्र समदूरकर — मौजूद रहे।

नगर परिषद के अग्निशमन विभाग की ओर से निखिलेश वाडेकर, शुभम गोलाईत, कृणाल बांबल, जीतू जीवतोडे, मंगेश टेकाडे, अतुल ठाकरे और सूरज ढोके ने बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई।

हितेश बनसोड और उनकी टीम की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय साहस की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। फिलहाल महिला सुरक्षित है और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

 

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।