नया अपडेट
नागपुर एसबीएल विस्फोट में घायल सीमा धुर्वे की मौत, मृतकों की संख्या 23 हुई
Nagpur SBL Explosion: नागपुर के एसबीएल विस्फोट कांड में एक और दुखद खबर सामने आई है। विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुईं सीमा धुर्वे की आज शाम 6 बजे ऑरेंज सिटी अस्पताल, नागपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
इस मौत के साथ ही एसबीएल विस्फोट में अब तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच अभी भी जारी है। साथ ही, विस्फोट में घायल हुए अन्य पीड़ितों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।
ऑरेंज सिटी अस्पताल में इलाज के दौरान सीमा धुर्वे ने तोड़ा दम
मृतकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पर जांच में तेज़ी लाने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
अपडेट
फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के मरने वालों की संख्या 18 से पहुंची 22
नागपुर | [अपडेट 12:40 PM] SBL Energy Blast News Nagpur, Rahulgaon, Kalmeswhar: नागपुर जिले के काटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL Energy Limited के विस्फोटक कारखाने में रविवार सुबह हुए भीषण धमाके में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में महिला कर्मचारियों की संख्या अधिक होने की जानकारी है। बचाव अभियान जारी है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

सुबह 7 बजे डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ धमाका
यह विस्फोट सुबह 7 बजे से 7:15 बजे के बीच कंपनी की नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट (डेटोनेटर पैकिंग यूनिट) में हुआ। फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट 6 बजे शुरू होती है — यानी धमाके से महज आधे घंटे पहले ही कर्मचारी काम पर आए थे। घटना के समय दो पर्यवेक्षकों के अधीन लगभग 35 कर्मचारी मौजूद थे, जो सभी इसकी चपेट में आए।
तेज धमाके की आवाज पूरे इलाके में सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर
पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, जिला कलेक्टर विपिन इटनकर और SP हर्ष पोद्दार के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस दल राहत कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। दमकल विभाग और कलमेश्वर पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को स्थानीय एंबुलेंस से नागपुर के अस्पतालों में पहुंचाया गया।
कंपनी क्या बनाती है?
एसबीएल एनर्जी लिमिटेड खनन और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए डेटोनेटर, विस्फोटक कारतूस और गन पाउडर का निर्माण करती है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
यह घटना पिछले साल एक अन्य कारखाने में लगी भीषण आग के ठीक एक साल बाद हुई है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर नई चिंताएं उठ रही हैं। ग्रामीणों में प्रबंधन की लापरवाही को लेकर आक्रोश है।
घने धुएं और मलबे के बीच खोज एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। विस्फोट के कारणों की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में शुरू हो गई है।
नागपुर | SBL Energy Blast News Nagpur, Rahulgaon, Kalmeswhar: नागपुर जिले के कलमेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत राहुलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व नाम: स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) की फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई है, 18 घायल। इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने की है।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई
यह विस्फोट कंपनी के उत्पादन क्षेत्र में हुआ। धमाके की आवाज आसपास के इलाकों तक सुनी गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई। घायलों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि कई लोगों के घायल होने की आशंका है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Nagpur Breaking:
नागपुर के कलमेश्वर स्थित SBL Energy Limited में हुए भीषण विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई। SP हर्ष पोद्दार ने की पुष्टि। घायलों को अस्पताल भेजा गया, विस्फोट के कारणों की जांच जारी।#nagpur #nagpurnews #SBLBlast #blastnews #RashtraBharat pic.twitter.com/ehaOco7jKb
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) March 1, 2026

पुलिस और प्रशासन मौके पर
SBL Energy Blast News Nagpur, Rahulgaon, Kalmeswhar: सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच आरंभ कर दी गई है।

कंपनी के बारे में
कलमेश्वर स्थित यह कंपनी खनन और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए औद्योगिक विस्फोटक, डेटोनेटर तथा संबंधित उत्पादों का निर्माण करती है और एक ही प्रबंधन के अंतर्गत संचालित होती है।

विस्फोट के कारणों की जांच जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: Jassi, नागपुर