Rashtra Bharat Logo

दक्षिण-पश्चिम नागपुर में शिवसेना ने बढ़ाया संगठन, तीन नई शाखाओं का उद्घाटन और पार्टी में प्रवेश

दक्षिण-पश्चिम नागपुर में शिवसेना ने बढ़ाया संगठन, तीन नई शाखाओं का उद्घाटन और पार्टी में प्रवेश
Shiv Sena South West Nagpur Expansion: दक्षिण-पश्चिम नागपुर में शिवसेना ने बढ़ाया संगठन, तीन नई शाखाओं का उद्घाटन और पार्टी में प्रवेश (Photo: RB / Jassi)

दक्षिण-पश्चिम नागपुर में शिवसेना का संगठन विस्तार: दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम नागपुर में शिवसेना ने संगठन विस्तार के लिए नई शाखाओं का उद्घाटन और पार्टी प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया। शहर प्रमुख समीर शिंदे के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पूर्व सांसद संजय निरुपम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शाहूनगर, माटे चौक और ओंकारनगर में हुई गतिविधियों के दौरान नागरिकों से सीधा संपर्क बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम नागपुर में शिवसेना का संगठन विस्तार

दक्षिण-पश्चिम नागपुर में शिवसेना का संगठन विस्तार: नागपुर | मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने तीन नई शाखाओं का उद्घाटन और भव्य पार्टी प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम शिवसेना नागपुर शहर प्रमुख समीर शिंदे के नेतृत्व में हुआ। इसका आयोजन रोहित कटारे, राहुल पांडे, भगवंत बागडे, अभिषेक तोमस्कर और राहुल बारापात्रे ने किया। उद्घाटन शिवसेना नागपुर लोकसभा संपर्क प्रमुख एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम की प्रमुख उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में शिवसेना नेता किरण पांडव, नागपुर जिलाध्यक्ष एवं नगरसेवक सूरज गोजे सहित धीरज फंदी, बंडू तलवेकर, कमलाकर सावरकर, सुधीर कोमलकर, प्रवीण कोहाड़, रुपेश ठाकरे, राजकुमार धांडे, श्रीरंग साधू, प्रशांत फुलझले और मंदार खोडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व शिवसैनिक मौजूद रहे।

Shiv Sena South West Nagpur Expansion: दक्षिण-पश्चिम नागपुर में शिवसेना ने बढ़ाया संगठन, तीन नई शाखाओं का उद्घाटन और पार्टी में प्रवेश
Shiv Sena South West Nagpur Expansion: दक्षिण-पश्चिम नागपुर में शिवसेना ने बढ़ाया संगठन, तीन नई शाखाओं का उद्घाटन और पार्टी में प्रवेश (Photo: RB / Jassi)

नई शाखाओं और पार्टी प्रवेश से स्थानीय स्तर पर बढ़ी सक्रियता

पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि नई शाखाएं नागरिकों की समस्याओं को जानकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए सक्रिय रहेंगी। स्थानीय समस्याओं के समाधान और नागरिकों से सीधे संपर्क पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान दक्षिण नागपुर क्षेत्र के शाहूनगर में शिवसेना शाखा का उद्घाटन हुआ, वहीं दक्षिण-पश्चिम नागपुर क्षेत्र के माटे चौक, खामला में नई शाखा स्थापित की गई। इसके अलावा दक्षिण नागपुर क्षेत्र के ओंकारनगर में कई कार्यकर्ताओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।

इस संगठनात्मक विस्तार से मुख्यमंत्री फडणवीस के गढ़ में शिवसेना मजबूत होती दिख रही है। पार्टी के भीतर इसका श्रेय शहर प्रमुख समीर शिंदे को दिए जाने की चर्चा है। आने वाले दिनों में शिवसेना नागपुर के अन्य क्षेत्रों में भी शाखा विस्तार जारी रख सकती है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।