Rashtra Bharat Logo

नागपुर में सिंधी समाज को मिला मालिकाना हक, लोगों ने सरकार का जताया आभार

नागपुर में सिंधी समाज को मिला मालिकाना हक, लोगों ने सरकार का जताया आभार
Sindhi Samaj Patta Vitran Nagpur: नागपुर में सिंधी समाज को मिला मालिकाना हक, लोगों ने सरकार का जताया आभार (Photo: RB / Jassi)

Sindhi Samaj Patta Vitran Nagpur: नागपुर में पट्टा वितरण योजना के दूसरे चरण के तहत सिंधी समाज के सैकड़ों परिवारों को घर और दुकानों का मालिकाना हक दिया गया। लोगों ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए सरकार का आभार जताया। लाभार्थियों ने कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद अब उन्हें स्थायी सुरक्षा और सम्मान मिला है। जिला प्रशासन ने अन्य पात्र परिवारों को भी जल्द पट्टे देने की बात कही।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

सिंधी समाज को मिला वर्षों के संघर्ष का अधिकार

Sindhi Samaj Patta Vitran Nagpur: नागपुर, 12 मई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल से नागपुर में पट्टा वितरण योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत जरीपटका स्थित महात्मा गांधी हाईस्कूल मैदान में सैकड़ों सिंधी परिवारों को उनके घरों और दुकानों के मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपे गए। लाभार्थियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया।

विभाजन के दर्द को आज भी याद करते हुए गोविंद माखिजानी ने कहा कि उनके पूर्वज सिंध छोड़कर नागपुर आए थे और वर्षों तक अतिक्रमण हटाए जाने के भय में जीवन बिताया। उन्होंने कहा, “सरकार ने हमें वास्तविक नागरिक अधिकार प्रदान किए हैं।” कमल भोजवानी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “अपने घर और दुकान का मालिकाना हक मिलना जीवन का सबसे बड़ा सुकून है।”

Sindhi Samaj Patta Vitran Nagpur: नागपुर में सिंधी समाज को मिला मालिकाना हक, लोगों ने सरकार का जताया आभार
Sindhi Samaj Patta Vitran Nagpur: नागपुर में सिंधी समाज को मिला मालिकाना हक, लोगों ने सरकार का जताया आभार (Photo: RB / Jassi)

मालिकाना हक मिलने से लोगों में बढ़ा भरोसा और सम्मान

झामनदास गोधानी और हेमंत बेलानी सहित अनेक परिवारों ने एकस्वर में कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मिला यह अधिकार उनके लिए सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक है। समाज के लोगों का कहना था कि यह पल उनके लिए दिवाली से कम नहीं।

जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि शेष पात्र परिवारों को भी शीघ्र पट्टे वितरित किए जाएंगे।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।