Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: 17 अगस्त से पहले गणना प्रपत्र जमा करें, नहीं तो मतदाता सूची से नाम हटने की संभावना

Nagpur News: 17 अगस्त से पहले गणना प्रपत्र जमा करें, नहीं तो मतदाता सूची से नाम हटने की संभावना
South Nagpur EF Form Submit Before 17 August Appeal: 17 अगस्त से पहले गणना प्रपत्र जमा करें, नहीं तो मतदाता सूची से नाम हटने की संभावना (Image: AI)

South Nagpur EF Form Submit Before 17 August Appeal: दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से प्रशासन ने 17 अगस्त 2026 तक ईएफ (EF) गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है। अभियान के तहत घर-घर सत्यापन चल रहा है। अब तक 74 प्रतिशत प्रपत्र वितरित हुए हैं। समय सीमा तक प्रपत्र, फोटो और जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करने पर मतदाता सूची से नाम हटाया जा सकता है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

गणना प्रपत्र समय पर जमा करना जरूरी

South Nagpur EF Form Submit Before 17 August Appeal: नागपुर, 6 अगस्त: विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर (SIR) कार्यक्रम के तहत 53-दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को 17 अगस्त 2026 से पहले अपना गणना प्रपत्र ईएफ (EF) भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ (BLO) के पास जमा करना अनिवार्य होगा। तय समय सीमा तक प्रपत्र जमा न करने पर मतदाता सूची से नाम हटाया जा सकता है।

भारत निर्वाचन आयोग और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर यह विशेष अभियान राज्यभर में चल रहा है। दक्षिण नागपुर की मतदाता पंजीकरण अधिकारी श्रीमती शिल्पा सोनाले ने बताया कि जिन मतदाताओं ने अब तक EF प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे इसे 17 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें।

30 जून 2026 को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 74 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 50 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 24 प्रतिशत प्रपत्र अभी मतदाताओं से प्राप्त होने बाकी हैं। घर-घर सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि करीब 36 प्रतिशत मतदाता दिए गए पते पर नहीं रहते या स्थानांतरित हो चुके हैं। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने घर-घर सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दी है।

समय सीमा से पहले दस्तावेज जमा करें

मतदाताओं को भरा हुआ ईएफ (EF) प्रपत्र, एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड और उसकी छायाप्रति संबंधित बीएलओ (BLO) के पास जमा करनी होगी।

मतदाता अपने मतदान केंद्र और बीएलओ (BLO) की जानकारी निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर नाम या ईपीआईसी (EPIC) नंबर दर्ज कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 53-दक्षिण नागपुर मतदाता सहायता केंद्र के नंबर 98508 39055, 96237 50476 और 90111 59579 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

आगामी दिनों में प्रशासन घर-घर सत्यापन अभियान तेज करेगा, ताकि 17 अगस्त की समय सीमा से पहले अधिक से अधिक मतदाता अपने प्रपत्र जमा कर सकें।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।