Rashtra Bharat Logo

सुनेत्रा पवार आज लेंगी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, बेटे संग पहुंचीं मुंबई; दोपहर में विधायक दल की बैठक

सुनेत्रा पवार आज लेंगी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, बेटे संग पहुंचीं मुंबई; दोपहर में विधायक दल की बैठक
सुनेत्रा पवार आज लेंगी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ (Pic Credit- X@VlKAS_PR0NAM0)

सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। वह शनिवार सुबह मुंबई पहुंचीं। दोपहर में एनसीपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें उन्हें नेता चुना जाएगा। अजित पवार के निधन के बाद यह राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Sunetra Pawar: दिवंगत एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं। शपथ ग्रहण से पहले शनिवार सुबह वह मुंबई पहुंचीं। उनके साथ उनका बेटा पार्थ पवार भी मौजूद था। दोनों दक्षिण मुंबई स्थित देवगिरी पहुंचे, जो दिवंगत अजित पवार का आधिकारिक आवास रहा है।

सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने से पहले एनसीपी विधायक दल की बैठक आयोजित की जानी है। यह बैठक शनिवार दोपहर मुंबई में होगी। इस बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो जाएगा।

सुनेत्रा पवार के शपथ लेने के बाद वह महाराष्ट्र की पहली महिला उप मुख्यमंत्री बन जाएंगी। यह राज्य की राजनीति के लिए एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

दोपहर में होगी एनसीपी विधायक दल की बैठक

एनसीपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने जानकारी दी है कि शनिवार दोपहर पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुने जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद वह उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

62 वर्षीय सुनेत्रा पवार फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा या विधान परिषद की सदस्य नहीं हैं। हालांकि, संवैधानिक प्रावधानों के तहत कोई भी व्यक्ति मंत्री पद की शपथ ले सकता है, बशर्ते छह महीने के भीतर वह किसी सदन का सदस्य बन जाए।

अजित पवार के निधन के बाद बदले राजनीतिक हालात

मालूम हो 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में कई बदलाव देखने को मिले। एनसीपी के भीतर नेतृत्व को लेकर चर्चा शुरू हुई और इसी कड़ी में सुनेत्रा पवार को आगे लाने का फैसला लिया गया।

अजित पवार की मृत्यु के बाद यह भी चर्चा थी कि एनसीपी और शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी-एसपी गुट के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, सुनेत्रा पवार के महायुति सरकार में शामिल होने के फैसले से ये अटकलें थम गईं।

परिवार और एनसीपी-एसपी को नहीं थी जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी-एसपी नेतृत्व और शरद पवार परिवार के कई सदस्यों को सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने के फैसले की पहले से जानकारी नहीं थी। बताया गया है कि यह निर्णय सीमित दायरे में लिया गया और इसकी सूचना बाद में दी गई।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एनसीपी-एसपी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री फडणवीस का बयान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर कहा है कि एनसीपी जो भी फैसला लेगी, महायुति सरकार उसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार अजित पवार के परिवार और एनसीपी के साथ खड़ी है।

फडणवीस ने यह बयान नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। उनके अनुसार, गठबंधन में स्थिरता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

लोकसभा चुनाव हारने के बाद राज्यसभा पहुंचीं

सुनेत्रा पवार लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहीं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बारामती सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया। अब उप मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ उनका राजनीतिक कद और बढ़ने जा रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।